खेल प्रतियोगिता में गोपाल विद्यालय अव्वल

यमुनापार के कई विद्यालयों से छात्र हुएं सम्मलित
गोपाल विद्यालय के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन।
——————————
कोरांव/ प्रयागराज। यमुनापार संभाग खेलकूद प्रतियोगिता के क्रम में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता चौधरी शिव जोखन सिंह इंटर कॉले वीसीज जवाइन में आयोजित की गई। जिसमें यमुना पार के दर्जनों से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें  प्रमुख रूप से सरदार पटेल इण्टर कॉलेज सिकरो, शिव जियावन इण्टर कॉलेज लेडियारी, आद्या प्रसाद इण्टर कॉलेज धुस, फतेहबहादुर सिंह इण्टर कॉलेज हाटा, राजकीय इण्टर कॉलेज बेरी, सम्राट अशोक, माता सदा सहाय, चौधरी जगदेव सिंह इंटर कालेज टीकर, जिला पंचायत इण्टर कॉलेज दोहथा, लोकमणि इण्टर कालेज भोगन के छात्र छात्राओं को सम्मलित किया गया था।  गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज संयुक्त रूप से अंडर-19 में प्रथम स्थान और अंडर 17 में प्रथम स्थान और अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बधाई दी।

Related posts

Leave a Comment