खाद कारखाने में हुआ यूरिया का उत्पादन, सीएम योगी ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) में शुक्रवार को यूरिया निर्माण के सफल ट्रायल के लिए अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह खाद कारखाना उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी लिखेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण समारोह को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके पूर्व उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संग खाद कारखाने का हवाई सर्वेक्षण भी किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संग खाद कारखाने के हैलीपैड़ पर उतरे। इसके पूर्व उन्होंने अनुराग ठाकुर संग खाद कारखाने का परिसर का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 दिसंबर के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का हेलिकाप्टर से ही जाएजा लिया। उसके बाद 3.45 बजे उनका हेलिकाप्टर हैलीपैड पर उतारा। गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का वक्त हो जाने के कारण सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री संग सीधे दूरदर्शन केंद्र के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। उसके बाद पुन: अकेले 5.30 बजे सड़क मार्ग से एचयूआरएल पहुंचे। उन्होंने एचयूआरएल के अधिकारियों के साथ रैली स्थल के मुख्य स्टेज का निरीक्षण किया। स्टेज के निकट ही एचयूआरएल के अधिकारियों उन्हें लैपटॉप पर कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों को प्रजेन्टेशन दिया। निरीक्षण के दौरान एचयूआरएल के अधिकारियों के साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment