प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिए गए बयान कि ‘गरीबों तक राशन खाद्य सामग्री पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता’ का स्वागत करते हुए कहा कि प्रयागराज महानगर में लाकडाउन के दौरान भाजपा प्रयागराज के कार्यकर्ता आम गरीबों तक राशन खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इसी के मद्देनजर मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति आज शुक्रवार को कर दी गयी है जो स्थानीय पार्षद एवं जिला प्रशासन के सहयोग से चिन्हित किए गए गरीबों की बस्ती में जाकर राशन और खाद्य सामग्री पहुंचाएंगे। सामग्री पहुंचाने वाले नियुक्त प्रभारी शांतनु जायसवाल, अशोक, कौशल, राम नरेश पटेल, रंजन शुक्ला, महिपत सिंह, विजय सिंह, श्याम जी अग्रवाल, विनोद शंकर तिवारी, संजय कुशवाहा, परमानंद वर्मा, दीपक साहू, राकेश जैन, विकास केसरवानी, मोहित चंद्र, दिलीप केसरवानी आदि प्रमुख हैं।