नायब तहसीलदार बारा के मौजूदगी मे २७८ किसानों को बाटे टोकन
मध्यप्रदेश के टैक्टर का नम्बर से तौल होते देख बढा हंगामा
नारीबारी(प्रयागराज)। खाद्य विभाग नारीबारी राजकीय धान क्रय केंद्र सुरवल सहनी पर वाहरी किसानों के साथ कुछ अन्य लोगों द्वारा विना टोकन जबरदस्ती धान तौल कराने को लेकर घंटों हंगामे की बीच तौल वाधित रही। हंगामा देख धान क्रय केंद्र प्रभारी ने उपजिलाधिकारी बारा को अवगत कराते हुए मौके पर पुलिस बुला लिया। पुलिस पहुंचते ही अराजक तत्व मौके से भाग निकले। मौके पर नायब तहसीलदार बारा पुलिस की मौजूदगी में किसानों को टोकन वितरण किया गया।
राजकीय धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग नारीबारी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार सरोज ने आरोप लगाया कि वाहरी किसानों के साथ कुछ अराजक तत्वों के साथ स्थानीय टोकन प्राप्त किसानों के बीच मध्यप्रदेश लिखे टैक्टर नम्बर से तौल कराने को लेकर हंगामा मचा रहा जबकि किसान स्थानीय रहा। वाहरी किसान विना टोकन तौल कराने को अडे़ दवाव बनाने का प्रयास करते रहे। जिसको लेकर हो हंगामा होते देख उपजिलाधिकारी बारा सौम्या गुरूरानी को अवगत कराया तो मौके पर नायब तहसीलदार विश्वदीपक त्रिपाठी ने किसानों से समस्याओं को पूछा तो स्थानीय किसान सुनील कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, छेदीलाल आदिवासी, गोकुल सिंह पटेल, रत्नाकर सिंह पटेल,हर्ष नारायण पाण्डेय, कृष्ण बहादुर सिंह आदि किसानों ने कहा कुछ लोग केंद्र में आकर मध्यप्रदेश के नम्बर देख तौल बंद कराकर हंगामा करने लगे और विना टोकन तौल कराने का दवाव बनाने लगे तो हम लोगों ने कहा पहले स्थानीय किसानों की तौल होगी फिर वाहरी किसानों की तौल होगी। मौके पर नायब तहसीलदार विश्वदीपक त्रिपाठी के मौजूदगी मे शंकरगढ़ मार्केटिंग इंस्पेक्टर और केन्द्र प्रभारी सत्येन्द्र सिंह सरोज ने दस किसानों के हिसाब से २७८ टोकन १९ फरवरी तक वितरित किए। केंद्र में ३० हजार कुंतल के लक्ष्य के सापेक्ष मे १५४३५ कुंटल धान ३४८ किसानों से खरीदा। केंद्र प्रभारी ने किसानों को आश्वस्त किया की जिनको टोकन वितरण किया गया है उन्ही किसानों के धान तौल होगे चाहे जितना दवाव बनाए। केंद्र पर पूरी पारदर्शिता वर्ती जा रही है।
किसान युनियन टिकैट का जिलाधिकारी कार्यालय मे धरने की चेतावनी आज
भारतीय किसान युनियन टिकैट के द्धारा भी दर्जनो टैक्टर के साथ सुरवल धान क्रय केन्द्र पर पूरे यमुनापार के विभिन्न मागों को लेकर तीन दिनो से अनशनरत है। नायब तहसीलदार बारा विश्वदीपक त्रिपाठी ने किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अनुज सिंह से मौके पर पहुचं जानकारी मागीं जिस पर जिलाधिकारी को बुलाने पर अडे़ रहे। और कहा उपजिलाधिकारी बारा को तीन बार समस्या निदान को पत्र दिया कोई निस्तारण नही हुआ। अगर सोमवार को जिलाधिकारी नही आते तो किसान युनियन जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगवार को धरने पर बैठने को मजबूर होगा। सभी धानक्रय केंद्र नियमित खोले,काटो और खरीद की मात्रा बढाई जाय, केंद्रों के आसपास कमीशन खोर एजेंटों को हटाया जाय,यह सुरवल धान क्रय केंद्र का मामला नही पूरे यमुनापार की समस्या है।यदि आज निस्तारण नही होगा तो कल चाहे गोली चले या जेल जाना पडे जिलाधिकारी कार्यालय पर विभिन्न मागों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।