देशभर में क्रिसमस के स्वागत की तैयारी जोर शोर से चल रही है। लोग क्रिसमस ट्री और लाइटिंग लगाकर घरों को सजा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग खूबसूरत जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मौके पर देशभर में धूम रहती है। इसके लिए देश के सभी हिस्सों में लोग एक साथ मिलकर क्रिसमस मनाते हैं। खासकर, गोवा और केरल में क्रिसमस ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। अगर आप भी क्रिसमस सेलिब्रेशन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत शहरों में क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
केरल
पर्यटकों के लिए केरल किसी हॉलीवुड डेस्टिनेशन से कम नहीं है। बड़ी संख्या में लोग केरल घूमने जाते हैं। केरल में ईसाई धर्म के लोग अधिक हैं। इसके लिए भव्य तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है। इस शुभ मौके पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। वहीं, घरों पर भी पार्टी रखी जाती है। इसके लिए उत्सव जैसा माहौल रहता है। आप क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए केरल जा सकते हैं।
मुंबई
मुंबई को आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई नाईट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। क्रिसमस के मौके पर फेस्ट का आयोजन किया जाता है। गिरिजघरों में धूम रहती है। सड़कों पर रंग बिरंगे लाइट्स लगाए जाते हैं। वहीं, बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ रहती है। पूरा शहर सजा रहता है। लोग अपने प्रियजनों के साथ क्लब और लाउंज में जाते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ मुंबई की सैर कर सकते हैं।
गोवा
अगर आप क्रिसमस को यादगार बनाना चाहते हैं, तो गोवा की यात्रा कर सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर गोवा में फेस्ट का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमस सेलिब्रेट करने गोवा आते हैं। इसके लिए बीचेस पर बहुत भीड़ रहती है। आसान शब्दों में कहें तो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा, आप दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में भी क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।