फिल्म ‘मलंग’ अपने दमदार किस वाले पोस्टर को लेकर काफी चर्चा में है। पोस्टर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा हैं फिल्म में आपको खूब एक्शन देखने को मिलने वाला हैं। एक्शन के साथ फिल्म में आपको ड्रामा और रोमांस भी देखने को मिलेगा। फिल्म में काफी संस्पेंस भी दिखाई दे रहा हैं साथ ही में कुछ नया करने की कोशिश की गई है। ‘मलंग’ के ट्रेलर में चार किरदार को दिखाया गया है जिनके लिए किसी आदमी को मारने के पीछे अपना अपना कारण है। फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने बनाई हैं।
फिल्म के डायलॉग
जान लेना मेरा नशा है- आदित्य रॉय कपूर
जान लेना मेरी जरूरत है- कुणाल खेमू
जान लेना मेरी आदत है- अनिल कपूर
जान लेना मेरा मजा है- दिशा पटानी
फिल्म मलंग के ट्रेलर में क्या दिखाया
फिल्म मलंग के ट्रेलर में दिखाया गया है कि किसी कि हत्या के पीछे इन चार तरह के कारण भी हो सकते हैं इंसान के… फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुणाल खेमू और दिशा पटानी लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं। फिल्म मलंग के ट्रेलर में देखा जा सकता हैं कि इंसान की जान कितनी सस्ती हो गई है और इंसान को मारने के पीछे लोगों का अपना- अपना कारण हैं। फिल्म के ट्रेलर में खूब एक्शन सीन देखने को आपको मिलेंगे। खूब खून-खराबा दिखाया गया हैं। चार लीड किरदार है जिसमें से साफ नहीं है की फिल्म का असली हीरो कौन हैं। बॉलीवुड डीवा दिशा पटानी ट्रेलर में ज्यादा समय बिकनी में ही दिखाई दे रही हैं। आदित्य राय कपूर के साथ दिशा की पानी के अंदर रोमांस करने वाले सीन में अच्छी केमिस्ट्री दिख रही हैं। अनिल कपूर एक बार फिर अपने खलनायक वाले रोल में नजर आने वाले हैं। अनिल कपूर का लुक फिल्म में काफी अच्छा लग रहा है वो शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म मलंग की कहानी
ट्रेलर में कभी भी पूरी कहानी नहीं दिखाई जाती लेकिन कहानी की छलक से आप काफी कुछ समझ सकते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आदित्य रॉय कपूर फिल्म में लीड रोल में हैं वो उनको इंसान की जान लेने की बीमारी है। वह कहते है कि जान लेना मेरा नशा है। इसके बाद उनकी मुलाकात होती है दिशा पटानी से और दोनों के बीच रोमांस होता है। दिशा फिल्म में काफी हॉट लुक में हैं। जान लेने के नशे में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा को भी मारने की कोशिश करते हैं। फिर एंट्री होती है अनिल कपूर की और वह आदित्य राय कपूर के पीछे पड़ जाते हैं। आदित्य की जान लेना अनिल कपूर चाहते हैं। फिल्म में विलेन के रोल में कुणाल खेमू हैं लेकिन अंत में दिशा कहती है जान लेना मेरा मजा हैं और किसी को मार डालती हैं।