आजकल हर कोई अमीर बनना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोगों को सफलता मिल जाती है, तो कुछ लोगों को कठिन परिश्रम के बावजूद भी सफलता नहीं मिलती है। अगर मिलती भी है, तो जीवन में अकस्मात मुसीबत आने से व्यक्ति असफल हो जाता है। व्यक्ति अज्ञातवश कड़ी मेहनत करता रहता है। समय के साथ अधिक खर्च की वजह से एक दिन व्यक्ति की स्थिति दयनीय हो जाता है। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों होता है ? बता दें कि हस्त रेखा शास्त्र में इसकी पूरी जानकारी दी गई है। हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो हथेली में कई ऐसी रेखाएं हैं, जो व्यक्ति के जीवन में दुर्भाग्य लाती हैं। ये रेखाएं व्यक्ति को राजा से रंक बना देती हैं। आइए, इन रेखाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं-
-हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है। उन लोगों के जीवन में अकस्मात परेशानी आती है। वहीं, शुभ काम में बाधा भी आती है। इसके चलते आमदनी कम और खर्च अधिक होता है। ये रेखा हथेली में मंगल पर्वत से शुरू होकर मस्तिष्क रेखा की ओर जाती है।
-जिन लोगों की हथेली में चिंता रेखा होती है। उन्हें सेहत संबंधी परेशानी होती है। बीमारी पर ढेर सारा धन खर्च होता है। ये रेखा अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होकर जीवन रेखा की तरफ जाती है। अगर आपकी हथेली में चिंता रेखा है, तो समझ लें कि धन का व्यय अधिक होगा।
-जिन लोगों की हथेली में कटी और आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं, उन लोगों के हाथ में भी पैसा नहीं टिकता है। इन रेखाओं की वजह से व्यक्ति के जीवन में हर समय मुसीबत आती रहती है।
-अगर हथेली में विवाह रेखा एक से अधिक शाखाओं में बंटती हैं या कई जगहों पर कटी रहती हैं, तो ऐसे लोगों के जीवन में शादी के बाद ढेर सारी परेशानियां आती हैं। इन लोगों का जीवनसाथी से संबंध बेहद कटु रहता है। कई लोगों का वियोग भी हो जाता है। इस वजह से धन का भी अधिक खर्च होता है। हस्त शास्त्र की मानें तो विवाह रेखा पर किसी प्रकार का निशान वैवाहिक जीवन के लिए सही नहीं होता है।
-अगर आपकी हथेली में शनि पर्वत कर क्रॉस का निशान है, तो समझ लें कि आपका कंगाल बनना तय है। ऐसे लोगों को जीवन में विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है। कई मौके पर समाज में बदनामी भी होती है।