क्जिट पोल के साथ ही सट्टा बाजार में भी उत्तर प्रदेश की पहली पसंद भाजपा

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव कई रिकार्ड तथा मिथक तोड़ने की ओर है। इसके परिणाम भले ही दस मार्च को आएंगे, लेकिन सोमवार को एक्जिट पोल ने काफी कुछ बयां कर दिया है। उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही आए एक्जिट पोल से आभास होने लगा है कि उत्तर प्रदेश की जनता करीब तीन दशक पुरानी राजनीतिक परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने को तैयार है।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में लगातार तीसरी बार विपक्षी खेमे में नया प्रयोग हुआ। यहां पर कोविड से लेकर किसान आंदोलन तक उत्तर प्रदेश को राजनीतिक अखाड़ा भी बनाया गया। सात चरणों के बाद जारी हुए एक्जिट पोल की मानें तो विपक्षी दांव नहीं चल पाया। इसमें सभी सर्वे एजेंसियां भाजपा को बहुमत दे रही हैं। औसतन भाजपा को 403 में से 250 के आसपास सीटें दी गईं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा के 300 पार के दावे को सही होता दिखाया है। फिलहाल हर तरह से यह जीत बहुत बड़ी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अरसे से कोई सरकार दोबारा नहीं जीती है।

उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीजों को लोकसभा के लिए अहम माना जाता है। सीटें कम हुईं तो भाजपा को विचार करना पड़ सकता है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद अब समर्थन कम क्यों हुआ या समर्थकों का उत्साह क्यों कम हुआ। 2017 में भाजपा को साथी दलों समेत सवा तीन सौ सीटें मिली थीं।

अगर एक्जिट पोल सही रहे तो उत्तर प्रदेश में भले ही समाजवादी पार्टी की कुछ सीटें बढ़ी हैं, लेकिन 403 सीट पर लड़ी देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी को बड़ी निराशा हाथ लग सकती है।उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान संपन्न होते ही आए एक्जिट पोल कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अभी जिन एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं उनकी मानें तो भाजपा की सरकार फिर से बनती दिख रही है। सभी एग्जिट पोल के आंकड़ों का औसत निकालने पर उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment