कोविड के बाद नोरा फतेही की हुई हालत देखकर चौंके लोग, लेकिन इस कारण हुईं बुरी तरह से ट्रोल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डांस की वजह से अपनी खास पहचान बनाने वाली डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट हाल ही में निगेटिव आई है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लिखा था था कि वह वह अपनी ऊर्जा और शक्ति पर काम कर रही है। वहीं अब कोविड से रिकवर होने के बाद नोरा फतेही पहली बार कैमरे के सामने आई हैं। उन्हें देखकर यूजर्स न सिर्फ हैरान हैं बल्कि उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। नोरा का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नोरा फतेही का वायरल हो रहा वीडियो वूंपला के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा सिंपल इंडियन लुक में नजर आ रही हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर का सिल्क का कुर्ता और व्हाइट पैंट पहनी हुई है। उनके बाद पूरे खुले हुए हैं। उनका ये सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कोविड की मार झेलने के बाद भी नोरा ने मास्क नहीं लगाया ये देखकर यूजर्स काफी भड़क गए हैं। इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है।इस वीडियो पर लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। जहां लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई उन्हें ट्रोल करते हुए मास्क को लेकर सवाल पूछते ​दिख रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसके बाद भी मास्क नहीं लगाया।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘अरे यही तो था कहां चला गया?’ तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘मास्क कहां है दीदी?’ ऐसे न जानें कि​तने कमेंट नोरा के वीडियो देखे जा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment