कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई क्रूरता में टीएमसी सरकार की भूमिका असंवेदनशील:नन्दी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी से वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने फोन पर वार्ता की और कोलकाता में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के बारे में वार्ता की।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के डॉक्टर्स के बीच भी घटना को लेकर बेहद आक्रोश व्याप्त है। लोगों की सेवा में जुटी महिला चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंता से भी अवगत कराया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं और उनकी इस न्याय की लड़ाई में हम पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। जिस प्रकार की हैवानियत और अमानवीयता की गयी, वह रूह कपा देने वाली है। इस प्रकरण में अस्पताल प्रशासन और पुलिस की भूमिका व कार्यशैली बेहद संदिग्ध है।

अफ़सोस इस बात का है कि ममता बनर्जी जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही के बजाय धरने का नाटक कर रही हैं। एक महिला मुख्यमंत्री से महिला अपराध के विषय में इस प्रकार की असंवेदनशीलता हतप्रभ करने वाली है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स पर तृणमूल कांग्रेस के गुण्डों द्वारा हमला कानून व्यवस्था और पुलिस की एक और विफलता है।

हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले में सीबीआई जाँच जारी है। हमें भरोसा है कि प्रकरण में न्याय होगा और दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो एक नजीर बनेगी।

Related posts

Leave a Comment