प्रतापगढ़।
शहर के भंगवा चुंगी चौराहा स्थित मैरिज हाल में अपना दल सोनेलाल के सदस्यता अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए आशीष सिंह पटेल दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। हाईवे से उनकी कार मैरिज हाल के गेट में प्रवेश करने लगी तो कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुट गए। गेट में प्रवेश करती कार से बगल में लगे लाउड स्पीकर टावर को धक्का लग गया। टावर आशीष पटेल की कार पर गिर पड़ा। टावर गिरते ही कार्यकर्ता भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने कार पर गिरा टावर देखकर उठाया और गेट खोलकर आशीष बाहर निकले और पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर चले गए। आशीष बाल-बाल बच गए लेकिन आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं। टावर हटाया गया तो करीब 15 मिनट बाद उनकी कार अंदर ले जाई गई।