के.वी.के., शुआट्स, प्रयागराज-1 में प्राकृतिक खेती किसान मेला का समापन

प्रयागराज।
के.वी.के. शुआट्स, प्रयागराज-1 में प्राकृतिक खेती किसान मेला का उदधाटन मुख्य अतिथि डा० वाचसपति विधायक बारा, प्रयागराज व विशिष्ट अतिथि डा० सीमा यादव वैज्ञानिक आई०सी०ए०आर० अटारी, कानपुर ने दीप प्रजवलित करके शुभारम्भ किया। डा० वाचसपति ने किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारें में बताया और कहा सरकार, किसानों के हित में कार्य कर रही है। डा० सीमा यादव ने प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के बारें में बताया और आज व भविष्य में जैविक उवर्रक की जरूरत है जैविक उत्पाद बिकी करने के लिये सरकार योजना बना रही है। उन्होनें कहा उत्पाद बेचने के लिये सरकार एजेन्ट बनायेगी। जल प्रदुषण, वायु प्रदुषण प्राकृतिक खेती करने से लोगों को लाभ मिलेगा। और यह भी कहा की हम अपनी जमीन को खराब होने तथा अपने स्वास्थ का भी घ्यान रखें।
प्रति कुलपति प्रो० डा० विश्वरूप मेहरा  ने आगेर्निक फटिलाजर कल्टीवेशन के बारें में मेले में आये हुऐ किसानों वा महिलाओं को बताया। डा० प्रवीन चरन निदेशक प्रसार शुआट्स ने प्राकृतिक खेती को आज की आवश्यकता बताया। के०वी० के० हेड वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० मुकेश पी. मसीह ने कहा यदि हमें खेती में अपनी लागत को कम करना है, तथा अपने स्वास्थ को स्वस्थ बनाये रखना है तो हमें प्राकतिक खेती पर निर्भर रहना होगा। प्रो०रमेश पाण्डे, सह अध्यापक और के०वी०के० वैज्ञानिक सुबोध यादव, डा० आर. पी. सिंह,, डा०जी०पी०एम०सिंह ने भी जानकारी दी।
विभिन्न विषयों के 10 प्रगतिशील किसानों को मंच उनके विशिष्ट कार्य पर सम्मानित किया गया। इस मेले में 23 ब्लाक के 300 किसान व महिलाये उपस्थि थी। शुआटस के सभी विभाग के के०वी० के० एफ०पी०ओ० ने स्टाल के माण्यम से किसानों को लाभान्वित किया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के मनोज त्रिपाठी, एस०पी०सिंह, जितेन्द्र सिंह, बुजेश मरकुश, ए०के दास० आदि उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment