प्रयागराज ! पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के 88 वें जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा और एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लिए स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हुए दीर्घायु की कामना की
भाजपा मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड ने फोन करके उन्हें बधाई दिया और कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी प्रयाग के गौरव हैं और हम सबके आदर्श है और एक कुशल राजनेता के रूप में उन्होंने अनेकों उच्च पदों रहकर इमानदारी पूर्वक भारतीय जनता पार्टी की और जनता की सेवा की और उनका मार्गदर्शन सदैव हम सब को प्राप्त होता रहे और उनका जीवन दीर्घायु हो ईश्वर से कामना करता हूं
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अनामिका चौधरी अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश गौतम रणजीत सिंह कुंज बिहारी मिश्रा देवेश राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक रामलोचन साहू प्रेम नारायण केसरवानी पदुम जायसवाल शिवेंद्र मिश्रा प्रमोद मोदी विष्णु वर्मा राजेश सोनकर राजेश गुप्ता श्याम चंद्र हेला बृजेश मिश्र गिरजेश मिश्र राघवेंद्र सिंह सचिन जायसवाल कमलेश पाल सीता शरण शास्त्री संजय कुशवाहा अजय शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।