केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

 प्रयागराज । नारी शक्ति को सम्मान देने हेतु प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। हमारे देश में वैसे भी महिलाओं को बहुत अधिक सम्मान दिया जाता है। ‘यस्य नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य रूप से महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और उनके सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महिला दिवस 2022 की थीम “एक स्थाई और समान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है” रखी गई है।
रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन, प्रयागराज के मैत्री क्लब, सिविल लाइन्स में रीवो अध्यक्षा श्रीमती रचना सिंह, की अध्यक्षता में तथा केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज मुख्यालय के आरोही प्रेक्षागृह में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्रीमती प्रमिला सिंह, की अध्यक्षता में  08 मार्च 2022 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस विश्वभर में वैश्विक त्योहार के रूप में महिलाओं के आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक उपलब्धियों से समाज में उनके योगदान को दर्शाते है।
महिलाएँ जो व्यक्तिगत और व्यवसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती है जिसमें कोर में कार्यरत महिलाएँ भी शामिल है जो कोविड-19 महामारी के बावजूद कठिन परिश्रम द्वारा कोर के विद्युतीकरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन, (रीवो) प्रयागराज, समाज में महिलाओं के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयास करता रहा है। आज इस शुभ अवसर पर रीवो अध्यक्षा श्रीमती रचना सिंह, और उनकी टीम द्वारा कोर में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर महिला दिवस की बधाई दी तथा उन्होने कहा कि महिलाएँ पुरुषों की तरह हर जगह समान अवसर की हकदार है।

Related posts

Leave a Comment