कृषि के विकास के लिए मोदी सरकार निरंतर समर्पित : महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज ! भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि कृषि के विकास के क्षेत्र में मोदी सरकार निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि
भारत एक कृषि प्रधान देश, कृषि हमारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है, आत्म निर्भर भारत के निर्माण में कृषि और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी इस भूमिका को मजबूत और गतिशील बनाने हेतु नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के झांसी में,
रानी लक्ष्मी बाई केन्‍द्रीय कृषि विश्वविद्यालय कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन किया, इसके लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं क्योंकि यह कालेज आने वाले समय में उत्तर प्रदेश ही नही अपितु संपूर्ण भारत में कृषि के विकास में सहायक होगा,
आभार प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल ,डॉक्टर सुशील सिन्हा , डॉ  कृतिका अग्रवाल ,डॉक्टर   एलएस ओझा, राजेश केसरवानी ,प्रमोद मोदी, राजू पाठक ,राजू ठाकुर, श्याम प्रकाश पांडे, दिनेश विश्वकर्मा ,मुकेश लारा ,किशोरी लाल जायसवाल ,मनीष केसरवानी, रितेश केसरवानी, परमानंद वर्मा, बृजेश श्रीवास्तव ,आलोक वैश्य, पवन मिश्र ,अजय अग्रहरि  गौरी शंकर वर्मा, आदि ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment