भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पोषण अभियान का शुभारंभ*
—————————— ——–
प्रयागराज। भारत सरकार द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए जीवनचक्र एप्रोच अपनाकर चरणबद्ध ढंग से पोषण अभियान चलाया जा रहा है ।भारत सरकार द्वारा 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री माताओ के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में समयबद्ध तरीके से सुधार हेतु महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पोषण मिशन का गठन किया गया है राष्ट्रीय पोषण मिशन अर्न्तगत कुपोषण को चरणबद्ध तरीके से दूर करने के लिए आगामी 03 वर्षो के लिए लक्ष्य निर्धारित किये गये है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज देशव्यापी पोषण अभियान का शुभारंभ किया गया,जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डाक्टर, आगनबाड़ी कर्मियों,आशा बहनों को सम्मानित किया गया और गर्भवती महिलाओं को फल व पोषण सामग्री वितरित की गयी।भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने नगर स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर व अशोक नगर में प्रभारी डां.प्रवाह मिश्र व 15 आंगनबाड़ी कर्मियों व 12 आशा बहनों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। वंदना सिंह ने कहा कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए जन जागरुकता बेहद आवश्यक है।सामाजिक संगठनों को भी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग का हाथ आगे बढ़ाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह जरुरतमंद लोगों की मदद की वहीं अब महिलाओं के गिरते हीमोग्लोबिन एवं स्वास्थ्य स्तर की चिंता करते हुए भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कुपोषण दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं और कुपोषण के शिकार बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक सामग्री वितरित की जा रही है। यह हमारे जमीनी स्वास्थ्य कर्मी हैं जो सबसे निचले तबके के लोगों का इलाज कर रहे हैं व सबसे जरूरत मंद लोगों तक अपनी सेवाएं देकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं, इसलिए इनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त भोजन करना चाहिए, जिससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त मात्रा में भोजन प्राप्त हो सके। इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह बीमारी फैल रही है उससे लड़ने में आप का स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है। इसके लिए सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर अपने खाने में पोषण का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर डां. प्रवाह मिश्र ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चलाये गये पोषण अभियान की प्रशंसा किया और कहा कि हम सब भी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क दवा प्रदान करते रहते हैं और उन्हें सुझाव भी देते रहते हैं कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना चाहिए और पोषण युक्त फल अनाज का सेवन करना चाहिए। उक्त अवसर पर महानगर महिला मोर्चा मंत्री नीलम त्रिपाठी,कार्यालय मंत्री रीता वर्मा सहित अन्य महिला मोर्चा कि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।