कुख्यात गौ-तस्कर व हिस्ट्रीशीटर अपराधी मो0 मुजफ्फर की 11.5 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की गई

 प्रयागराज । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर व  क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या मय पुलिस टीम थाना धूमनगंज व  उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा  जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज के वाद सं0 डी- 20220203000 वर्ष 2022 सरकार बनाम मो0 मुजफ्फर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज में निर्णीत कुर्की आदेश दिनांक 12.09.2022 के अनुपालन में मु0अ0स0- 235/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज के नामजद अभियुक्त मो० सुजस्कर पुत्र स्व0 मुख्तार अहमद निवासी बेगम बाजार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज (मूल निवासी ग्राम चफरी थाना नवाबगंज प्रयागराज) की नगर निगम जोन 6 लाल बिहारा बेलानगर साई मन्दिर कालोनी स्थित कुल 02 अचल सम्पत्तियों (अनुमानित कीमत करीब 11.5 करोड़ रूपये) की नियमानुसार गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क किये जाने की कार्यवाही की गयी।।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.11.2015 को थाना धूमनगंज क्षेत्र में 01 डीसीएम में 1800 किग्रा0 प्रतिबन्धित गो मांस पकड़ा गया था जिसके सम्बन्ध में थाना धूमनगंज में मु0अ0सं0- 1373/2018 धारा 307 भा0द0सं0 व 3/5/5 गो हत्या निवा अधि0 बनाम मो0 मुजफ्फर आदि के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्त मो0 मुजफ्फर उपरोक्त के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया। अभियुक्त मो0 मुजफ्फर द्वारा अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर गो मांस तस्करी व पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के संबंध में थाना पुरामुफ्ती में मु0अ0सं0- 0235/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना को दौरान हिस्टशीटर अपराधी मुजफ्फर द्वारा अपराध जगत से अर्जित सम्पत्ति को चिन्हित कर गंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 05-08-2022 को प्रयागराज पुलिस द्वारा मो0 मुजफ्फर के भाइयों व सगे सम्बन्धियों की 06 सम्पत्तियों (अनुमानित कीमत 4,85,45,350 रुपये) को कुर्क किये जाने की कार्यवाही की जा चुकी है।
गो-तस्कर अपराधी मो0 मुजफ्फर थाना पुरामुफ्ती का हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट सं0- 15 बी) अपराधी है। इसका मुख्य पेशा गो-तस्करी है। अभियुक्त मो0 मुजफ्फर द्वारा अपराध जगत से अर्जित अन्य सम्पत्तियो की खोजबीन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी
कुर्क की गयी अचल सम्पत्ति का विवरण
1. म०न०-200/15/1 नगर निगम जोन 6 लाल बिहारा बेलानगर साई मन्दिर कालोनी पक्का मकान जनपद प्रयागराज 2. H0न0-200 15 नगर निगम जोन 6 लाल बिहारा बेलानगर साई मन्दिर कालोनी पक्का मकान जनपद प्रयागराज (उपरोक्त दोनों सम्पत्तियों का कुल क्षेत्रफल 1133 वर्ग मीटर व अनुमानित कीमत लगभग 11.5 करोड़ रूपये है
कुर्की कार्यवाही के दौरान उपस्थित राजस्व व पुलिस टीम 1.  पुलिस अधीक्षक नगर जनपद प्रयागराज 2.  उपजिलाधिकारी सदर तहसीलदार सदर जनपद प्रयागराज 3. क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय जनपद प्रयागराज 4. प्र0नि0 राजेश कुमार मौर्या थाना धूमनगंज जनपद प्रचागराज मय पुलिस टीम 5. उपेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती प्रयागराज मय पुलिस टीम

Related posts

Leave a Comment