किसानों का अपमान करना बंद करें अखिलेश- सिद्धार्थ नाथ सिंह।

प्रयागराज 18 जनवरी,2022।अखिलेश यादव किसानों के नाम पर राजनैतिक नाटक करके किसानों का अपमान कर रहे हैं। अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में किसानों के लिए क्या किया था यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से भेंटवार्ता में कही।
              उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया और आज किसानों की बात कर रहे हैं।अखिलेश यादव सरकार ने किसानों का छत्तीस हजार करोड रुपए का कर्ज माफ नहीं किया था जिसे योगी सरकार ने सत्ता में आते ही माफ किया। अखिलेश यादव सरकार ने जहां दो सौ बीस लाख टन अनाज की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की थी। योगी सरकार ने चार सौ पचहत्तर लाख टन अनाज की खरीद की और उसका रिकॉर्ड भुगतान किया। हमने एक लाख बावन हजार करोड रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को किया जो अखिलेश यादव सपने में भी नहीं सोच सके थे। उनके कार्यकाल का गन्ना किसानों का बकाया साढ़े बारह हजार करोड़ रुपए का भुगतान भी योगी सरकार ने किया जिसे अखिलेश यादव ने नहीं किया था। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने बयालीस हजार पांच सौ करोड रुपए किसान सम्मान निधि किसानों में वितरित की जिसका लाभ उत्तर प्रदेश के आम किसानों को मिला। अखिलेश यादव ने किसानों को क्या दिया था उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में संकल्प एक पवित्र शब्द है जो जिन्ना के समर्थकों के मुंह से शोभा नहीं देता।

Related posts

Leave a Comment