काशी में दो दिन मनेगा धनतेरस, ज्योतिषाचार्य से जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त

 पंचांगों में तिथि भेद के कारण धनतेरस दो दिन मनाया जाएगा। काशी में धन्वंतरि उत्सव की शुरुआत करने वाले वैद्य शिवकुमार शास्त्रत्ती के सुड़िया स्थित ‘धन्वंतरि निवास’ में 22 को धन्वंतरि उत्सव मनेगा। बाजार भी धनतेरस का पर्व 22 को ही मनाएगा। अन्नपूर्णा मंदिर में धनतेरस से अन्नकूट महोत्सव 23 से 26 तक चलेगा।

स्वर्ण अन्नपूर्णा के दर्शन 23 की भोर में 4 बजे से शुरू होंगे। 25 को सूर्यग्रहण के कारण मंदिर बंद रहेंगे। 26 को पुन दर्शन होंगे। वैद्य पं. समीर शास्त्रत्ती ने बताया कि धन्वंतरि निवास में अबकी 325वां उत्सव होगा। धन्वंतरि पूजन का महत्व गोधूलि में है। गोधूलि बेला में तेरस 22 को ही मिल रहा है।

मुहूर्त
धनत्रयोदशी, 22 अक्तूबर, शनिवार-स्थिर लग्न कुंभ दोपहर 0206 बजे से 0338 बजे तक, स्थिर लग्न वृष (प्रदोष काल) शाम 0644 बजे से रात 0841 बजे तक

नरक चतुर्दशी, 23 अक्तूबर, रविवार-प्रदोष काल में शाम 640 से रात 837 बजे तक दीप जलाएं

दीपावली, 24 अक्तूबर, सोमवार-व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन दिन में 0159 बजे से 0330 बजे तक, स्थिर लग्न वृष शाम 0636 बजे से रात 0833 बजे तक, महानिशा पूजन रात 0104 बजे से भोर में 0318 बजे तक

अमावस्या तिथि आरंभ शाम 0504 मिनट ( 24 अक्तूबर)

अमावस्या तिथि समाप्त शाम 0435 मिनट (25 अक्तूबर)

अन्नकूट पूजा-26 अक्तूबर को सुबह 0713 बजे से दिन में 12 51 बजे तक

गोवर्धनपूजा, चित्रगुप्त पूजन और भैया दूज-27 अक्तूबर को सुबह 0606 बजे से दिन में 0216 बजे तक

Related posts

Leave a Comment