यमुनापार भाजपाइयों ने दुग्धाभिषेक कर ॐ नमः शिवाय का किया जप
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्धारा जहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण किया गया व सायं वाराणसी में शिव दीपावली मनाई मनाई गई वही तीर्थराज प्रयाग नगरी भी हर-हर महादेव, बम-बम भोले से गुंजायमान रही। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के द्वारा सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल में जहां दुग्धाभिषेक पूजन-अर्चन और ॐ नम: शिवाय का पाठ किया गया। वही पूरे यमुनापार मे जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों ने भी जगह-जगह शिवालयों एवं मठ मंदिरों में जाकर के पूजन अर्चन करते हुए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की खुशी मनाई और देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए देवों के देव महादेव भोले शिव शंकर से जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती सहित समस्त पदाधिकारियों ने विनती की।इस वरिष्ठ भाजपा नेता विभूति नारायण सिंह जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर जगदीश सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी काशी क्षेत्र किसान मोर्चा सदस्य अनु सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुमार निषाद के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती के नेतृत्व मे यमुनापार के प्रत्येक कोटे के दुकानो मे समुचित वितरण की जानकारी लेते हुए स्यमं क ई जगह निरीक्षण कराते हुए भाजपा की सदस्यता की रिकार्ड बनाने के ओर अग्रसर दिखे। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।