प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के सभी मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन का हर क्षण रक्त का कण कण राष्ट्र के प्रति समर्पित है और अपने काम के बल पर मां भारती के चरणों में प्रणाम दे रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आए हुए सभी कार्यों को सभी मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगे कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बल पर भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है और उनके दाम पर आगामी आने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रयागराज के दोनों सीटों पर कमल खिला कर देश को जीत का संदेश देगी
कार्यक्रम का संचालक पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने किया
इस अवसर पर वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, श्याम चंद्र हेला, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे, रोबिन साहू, सनी सिंह,अंजनी सिंह, घनश्याम मौर्य, पवन राष्ट्रवादी, सुशील मिश्रा,आभा सिंह ,रेखा यादव चंद्रा अहलूवालिया, गौरी शंकर वर्मा, अभिषेक, कमलेश कुमार, एवं मोर्चा की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे