कानूनी चुनौतियों को लेकर दिया व्याख्यान

फाफामऊ/ प्रयागराज।
101 आर.ए0एफ. कैम्प परिसर मे बुधवार को आर.के.शर्मा, अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय के द्वारा कमाण्डेंट मनोज कुमार गौतम के दिशा- निर्देशन में वाहिनी के समस्त जवानो को उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन में आने वाली कानूनी चुनौतियो के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया तथा इन चुनौतियों से निपटने के लिए विहित कानूनी प्रक्रियाओ के बारे में बहुत ही सरल तरीके से समझाया। इसके अतिरिक्त डयूटी के दौरान किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखा जाए इसका भी वर्णन किया क्यों कि कानून का पालन करने वालो से कानून का उल्लघन की अपेक्षा कोई भी नहीं करता। इनके व्याख्यान से सभी कार्मिक लाभान्वित हुए।
उक्त अवसर पर 101 आर.ए.एफ के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान उपस्थित रहे। अन्त में मनोज कुमार गौतम कमाण्डेन्ट-101 आर.ए.एफ. नें  आर. के. शर्मा अधिवक्ता उच्चतम न्यालय का आभार प्रकट किया।

Related posts

Leave a Comment