कांग्रेस पार्टी को एक भी वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी का सर कलम करानें के बराबर है- महापौर

जो भारतीय संस्कृति को समाप्त करने वाले लोग है बोट के माध्यम से नेस्तनाबूद कर दीजिए-गणेश केसरवानी
नीरज त्रिपाठी के समर्थन में नारीबारी सुरवल चंदेल मे आयोजित जन सम्पर्क के बाद आयोजित जनसंवाद के दौरान महापौर ने कहीं
नारीबारी (प्रयागराज)। देश के अंदर दो विचारधारा की लड़ाई है। ये तो ना भाजपा की लड़ाई है ना कांग्रेस ना सपा ना बसपा की लड़ाई है। यह केवल दो विचारधारा की लड़ाई है। एक विचार धारा मोदी जी लेकर चल रहें हैं जो इस देश की संस्कृति परम्पराओं और मान्यताओं को गति देने का कार्य कर रहे हैं। दूसरी तरफ़ जो विरोधी हैं इस देश की सनातन संस्कृति को समाप्त करना चाहती है। कौन राम? सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया। देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का, करपात्री जी महराज ने कहा गौ हत्या बंद करो तो कांग्रेस ने क्या किया जगजाहिर है। राम सेतु तोड़ने का कार्य किया। कल्पना कीजिए राम के अस्तित्व को यदि समाप्त कर दिया जाय तो हमारा दशहरा कहा गया? दीपावली कहा गया?हमारा राम नौमी कहा गया? हमारा सोहर का गीत कहा गया? तो साहित्य संस्कृति पराम्पराऐं भी समाप्त कर रहीं हैं। एक तरफ ये ताकतें हैं तो दूसरी तरफ राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। धारा 370 समाप्त हो गई । देश की सनातन संस्कृति परम्पराओं को पूरी दुनिया के अंदर स्थापित कर रही है। आज पूरी दुनिया जब इसकी भूरी-भूरी प्रसंसा करती है तो भारतीय नागरिक होने के नाते हम सब को गर्व होता है। एक हमारी संस्कृति को बढ़ावा दे रही,तो दूसरी समाप्त कर रहीं हैं। मित्रों इन दोनों में आप सबको चुनना है मै तो ना नीरज त्रिपाठी के लिए,ना मोदी जी के लिए ना योगी जी के लिए आप भारतीय संस्कृति और मान्यताओं को बचाने वाले सिपाही है। जो भारतीय संस्कृति को समाप्त करने वाले लोग है बोट के माध्यम से नेस्तनाबूद कर सकते हैं। सबको जागरूक करना है, समाज को बताना है यह लड़ाई बिजली पानी रोड़ आदि की नहीं है सब जगह मोदी जी ने एतिहासिक विकास के कार्य भी किए है वह सब दिखाई दे रहे हैं। इसलिए मोदी जी के लिए खड़ा होना है। पूरे समाज को खड़ा कर देना है। देश के अंदर मोदी जी को लेकर भारी उत्साह है उक्त बातें प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने नारीबारी सुरवल चंदेल बाबा बैजनाथ मंदिर में व्यापारी समाज को सम्बोधित करते हुए कहा और और बताया की भाजपा ही सबका साथ सबका विकास कर सकती है। मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को महापौर बनाने का कार्य भी भाजपा ने किया। गणेश केसरवानी ने चेन्नई की घटना का जिक्र करते हुए कहा जहां हमारा जनाधार कम था, हमारे कार्यकर्ता बलिदान हो रहे थे।उस तमिलनाडु की धरती पर वहां की महिलाओं ने आंख में आसू भरकर आशीर्वाद देने का कार्य किया। जब जहां भाजपा कुछ नहीं वहां आशीर्वाद प्राप्त हों रहा तो तो बहुत कुछ है यहां कुछ संसय नहीं है। कांग्रेस पार्टी को एक भी वोट देना,आने वाली पीढ़ी का सर कलम करवाने के बराबर है। इसलिए आप सबको जागरूक रहना है। नीरज त्रिपाठी को भारी मतों से विजई बनाकर इतिहास रचना है। देर रात तक नारीबारी बाजार मे व्यापारियों से जनसंपर्क किया। साथ में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शरद गुप्ता,ओम केसरवानी,महेंद्र शुक्ला,अशोक मिश्रा, सूर्यकांत शुक्ला, ऋषि मोदनवाल, सत्यम शुक्ला, चंदन चौरसिया, विधाकांत शुक्ला, आयूष अग्रहरि,बैजनाथ केसरवानी,रामबाबू केसरवानी,हर्ष केसरवानी,श्याम जी केसरवानी, रमेश केसरवानी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी आदि के साथ भारी संख्या में व्यापारी वर्ग एवं सभी समाज के लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment