प्रयागराज।राहुल गांधी सहित पूरा विपक्ष आरक्षण के मुद्दे पर बिना सिर पैर की बात कर रहा है। नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी है की आरक्षण खत्म नहीं होगा लेकिन विपक्ष अपनी दुकान बंद होता देख इस विषय पर झूठी बात कर रहा है। ये बातें कही अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने। मंगलवार को सोरांव के कमलानगर में आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन एवं जार्ज टाउन क्लब केंद्रीय चुनाव कार्यालय फूलपुर लोकसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे विपक्ष को जमकर घेरा और आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि संविधान की हत्या तो कांग्रेस ने की है और उल्टा भाजपा को कहती है की संविधान बदल देंगे यदि सत्ता में आए तो। उन्होंने कहा की सच्चाई ये है की कांग्रेस एस सी,एस टी,ओ बी सी का आरक्षण खत्म कर धार्मिक आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है और इसका उदाहरण कर्नाटक में देखा जा सकता है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की भाजपा के रहते संविधान पर खरोंच तक नहीं आएगी। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस ने एक नहीं कई बार संविधान में बदलाव किया है । बतौर उदाहरण एक देश एक संविधान के खिलाफ जाकर कांग्रेस द्वारा कश्मीर में धारा 370 , 35 A हो या फिर इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी लगाना ऐसे बहुत से कृत्य हैं जो यह सिद्ध करते हैं की संविधान को बदलने कुचलने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा की आज नरेंद्र मोदी की लहर में विपक्ष की दुकान बंद हो गई है। नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलकर समाज के सभी जाति धर्म के हित में भेदभाव रहित होकर काम किया है। इसी का परिणाम है की आज उन्हें सभी का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की नेहरू, इंदिरा ने जीते जी भारत रत्न लिया लेकिन संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की मृत्यु के पश्चात भी कई वर्षों तक उन्हें वो सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे, बाबा साहेब को भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान से भाजपा ने सम्मानित किया मरणोपरांत। कांग्रेस वाले सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलते हैं। भारत के संविधान का सम्मान मोदी ने किया है। नरेंद्र मोदी ने वंचित गरीब महिलाओं के हित में संविधान संशोधन किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया, फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, संयोजक फूलपुर लोकसभा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, गंगापार जिलाध्यक्ष भाजपा कविता पटेल, एम एल सी निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष गंगापार अनुसूचित मोर्चा आशीष भारतीया, जिला अध्यक्ष महानगर अनुसूचित मोर्चा राजेश सोनकर विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, प्रदीप पासी, विष्णु देव प्रसाद, कुलदीप सोनी, बसंत पटेल, भूपेंद्र सिंह, राजेश सोनकर, अजय हेला, अंकित कनौजिया, रफतुल्ला, भीम पासी, आनंद वैश्य सुदर्शन, फूलपुर लोकसभा चुनाव प्रबंधन उमेश तिवारी एवं विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने संविधान को बदलने कुचलने का काम किया : लाल सिंह आर्य
