कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा 66 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा “कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।” कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैंने राज्यपाल से समय मांगा और अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।”देश में राजनीतिक तौर पर अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में जीत के कई मायने हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा स्थिति में जेडीएस को करीब पांच फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि वही पांच फीसदी वोट कांग्रेस के पाले में गए। जिसके चलते पार्टी 2018 के आंकड़ों की तुलना में करीब 56 सीटें ज्यादा जीतने में सफल रही है।मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह भाजपा मुक्त दक्षिण भारत है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी लोगों को इस तरह एकजुट होना चाहिए, तभी हम युद्ध जीत सकते हैं और तभी देश को बचाया जा सकता है। यदि आप हर जगह लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं तो हमें आने वाले चुनावों में बड़ी लड़ाई लड़नी होगी।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह किसी की जीत नहीं है, यह राज्य की जनता की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने फैसला किया और कांग्रेस को चुना। इसलिए हमें 36 साल बाद 136 सीटें मिलीं। खरगे ने कहा कि अहंकार अधिक समय तक नहीं रहता। यह एक लोकतंत्र है और हमें लोगों की बात सुननी होगी और उन लोगों के सामने सिर झुकाना होगा जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं।
Related posts
-
Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने Pahalgam Attack की कड़ी निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में... -
लोग धैर्य रखें, सरकार पहलगाम हमले के गुनाहगारों पर कर रही कार्रवाई : जनरल वी के सिंह
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रविवार को जनता... -
खुफिया विफलता का नतीजा, पहलगाम हमले को लेकर Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र...