कष्टों के निवारण और सौभाग्य में वृद्धि पाने के लिए होलिका दहन के दिन करें ये जरुरी उपाय

सनातन धर्म में फाल्गुन मास को बेहद खास माना जाता है। क्योंकि यह हिंदू कैलंडर का अंतिम माह है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। इस दौरान घरों में पकवान बनाए जाते हैं और होलिका की विधिवत पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन वह दिन है, जब हिरण्यकश्यप की बहन होलिका विष्णु भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ गई थी। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। जैस ही भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर होलिका अग्नि में बैठी तो वह जल गई, जबकि प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ। ऐसे में आप होलिका दहन के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

होलिका दहन के दिन लौंग का उपाय

होलिका दहन के दिन आंच में 5 लौंग और कपूर डालें और लौंग जल जाने के बाद अपने माथे से लगाए। ऐसा करना से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है और सभी दुखों का निवारण मिल सकता है।

होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें

होलिका दहन के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और पड़ितों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा भी दें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

होलिका दहन के दिन शरीर में लगाएं उबटन

अगर आपको नजर लगने की समस्या रहती है तो आप होलिका दहन के दिन शरीर पर सरसों और हल्दी को पीसकर उसका लेप अपने बॉडी पर लगाएं और उस शरीर से निकले उबटन को जलती हुई होलिका में डाल दें। ऐसी मान्यता है कि नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिल सकता है।

होलिका दहन के दिन कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन बस यह उपाय जरुर करें। होलिका की अग्नि में गुलाल और तिल डाले और होलिका माता से प्रार्थना करें।

Related posts

Leave a Comment