कविता के ‘कैलाश’ की याद: प्रयागराज में आज जुटेंगे कई दिग्गज

प्रयागराज (शिवा शंकर पाण्डेय)।  धरा कभी छोड़ी नहीं छूकर भी आकाश।
अजर अमर तुम हो गए कविता के कैलाश।। कवि श्लेष गौतम की यह पंक्तियां प्रयागराज में साकार होने जा रही हैं। आयोजन के बहाने देश के कई नामी गिरामी कवि, गीतकार, शायर 21 मई की शाम को जुट रहे हैं।
कविता के शिखर पुरुष, जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति को यादगार बनाने के लिए 21 मई को काव्य एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। शहर के प्रीतमनगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में शनिवार को शाम छह बजे आसरा फाउंडेशन की तरफ से होने जा रहा है। संयोजक संचालक डॉo श्लेष गौतम ने बताया कि इस बार का प्रतिष्ठित ‘कैलाश गौतम काव्य गौरव सम्मान’ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य व्यंग्य कवि छत्तीसगढ़ के जानी बैरागी को दिया जाएगा। उनके साथ ही सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रचनाकार मधुबनी बिहार से शंभू शिखर, बदायूं से डॉo सोनरूपा विशाल, मुंबई से रजनीकांत मिश्रा एवं देवास मध्य प्रदेश से शशिकांत यादव का भी प्रयागराज के अन्य रचनाकारों के साथ काव्य पाठ होगा। संचालन श्लेष गौतम करेंगे। ठिठोली – 2022 काव्य समारोह में कवि सम्मेलन से पूर्व गीत-संगीत का भी कार्यक्रम होगा। विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आसरा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि इस बार आसरा फाउंडेशन परिवार के दिवंगत साथी लायन पंकज पाठक की स्मृतियों को भी सहेजा जाएगा।

Related posts

Leave a Comment