कलाकार के वाणी और रचना के अंदर होता है वह बंदूक की गोलियों में नहीं होता है-प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह

कालिंदीपुरम में साठ फीट रोड का नामकरण शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग (शौर्यचक्र) की पटिका को लोकार्पण कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्रयागराज 14 दिसंबर,2021।कम्युनिस्ट विचारधारा के इतिहासकारों ने कभी भी भारत के कलाकारों,शूरवीर और बहादुर सैनिकों के बारे में इतिहास नहीं लिखा,कैसे हमारे भारत के बहादुर लोगों ने गजनी,औरंगजेब और ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध लड़ाइयाँ लड़ी यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएवी इंटर कॉलेज में आजादी अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में कलायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
          सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति और विरासत को कुचला गया है और धर्म के परदे के आड़ लेकर भारत की आजादी में अनेकों लोगों ने जो योगदान दिया था उन्हें भुला दिया गया हम भूल जाते है कि रविंद्र नाथ टैगोर ने जन गण मन न लिखा होता तो राष्ट्रीय गीत न बन पाता। हसरत मोहनी ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा न दिया होता लाखों लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई इंकलाब जिंदाबाद के साथ लड़ी और श्याम लाल गुप्ता ने झंडा ऊंचा रहे का नारा न दिया क्या हम शान के साथ तिरंगें को सम्मान दे पाते। हमारी संस्कृति और विरासत लुप्त हो गए थे।हमारी संस्कृति को जागृत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत महोत्सव का जनजागरण अभियान चलाया। हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं वह दिन दूर नहीं है जब हम सोने की चिड़िया जो हमारे भारत का वैभव और कीर्ति रही है उस दिशा में हम बढ़ रहे हैं।भारतीय कलाकारों ने भी भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया था वाणी और रचना के अंदर होता है वह बंदूक की गोलियों में नहीं होता है।वाणी और रचनाओं से हमारी शक्ति को जागृत करती है।
           इससे पहले महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कालिंदीपुरम में साठ फीट रोड का नामकरण शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग (शौर्यचक्र) की पटिका को लोकार्पण कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। जनसमूह को संबोधित करते कहा कि भाजपा की सरकार ने शहीदों के प्रति सम्मान देने सबसे बड़ा योगदान रहा है।2006 में नगर निगम के द्वारा शहीद मेजर विजित सिंह मार्ग के नामकरण करने का प्रस्ताव पारित किया था मगर आतंक के गद्दी वालों ने शिलापट्ट नहीं लगने दिया।आज डबल इंजन की सरकार प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार में संभव हुआ है।2017 से पहले साठ फ़ीट रोड गड्ढ़ों और धूल से सराबोर था भाजपा सरकार में बेहतरीन सड़क बनकर जनता को सौगात मिला है।विकास ही हिंदुत्व है। हिंदुत्व से ही विकास का क्रम प्रारंभ होता है।प्रयागराज में चौपटका से कालिंदीपुरम तक बन रहे फ्लाईओवर का नाम का प्रस्ताव भारत के पहले सीडीएस जनरल स्व0 विपिन रावत के नाम दे रहा है देश में देशभक्ति एवं जय जवान जय किसान के नायक स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के नाम कालिंदीपुरम से आगे चौराहे का नाम करें तो खुशी होगी।जिसपर महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा विकास से समृद्धि और समृद्धि से सिद्धार्थ नाथ सिंह होता है।वास्तव आतंक के केंद्र को विकास की पहचान देकर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समृद्धि दिया है।
         कादिलपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 137 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कन्यादान नहीं बेटी स्वरूप सम्मान दिया है।जीवन की नई शुरुआत प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के बीच खुशहाली से रहें।योगी सरकार ने प्रदेश में 45 लाख गरीब एवं पिछड़े लोगों को आवास दिया है,2 करोड़ शौचालय बनवाएं है।अच्छे प्राथमिक विद्यालय भी कायाकल्प के साथ अच्छे परिवेश में बनाएं है। प्रदेश में सम्मान ,सुरक्षा और स्वालंबन के लिए योगी सरकार आपके लिए कृतसंकल्पित है।
           इस मौके पर मंडलाआयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम सदर,उपनगर आयुक्त,खण्ड विकास अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख मालती देवी, पार्षद अखिलेश सिंह,मिथलेश सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट एसएस सासस्वत,अशोक कुमार मौर्य, गुलाम सरवर, तरुण राय, अतुल रधुवंशी, कमलेश कुमार यादव,बीना सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment