कलयुग में श्री राम कथा सुनने मात्र से बुरी प्रवृत्तियों का नाश हो जाता है- दुर्गेश नन्दन महराज

नारीबारी(प्रयागराज)। नौ दिनों तक चलने वाले संगीतमय श्री राम कथा का बाबा बैजनाथ सावित्री देवी धर्मशाला नारीबारी में रविवार देर रात हवन-भंडारे के साथ समापन हो गया।
श्री राम कथा के अंतिम दिवस राज्याभिषेक के बाद श्रीराम कथा का सार बताते हुए कथा व्यास दुर्गेश नन्दन जी महाराज ने कहा “हरि अनंत है, हरि की कथा अनंत है” मनुष्य को विपरीत परिस्थिति में प्रभु श्रीराम जानकी का स्मरण करना चाहिए और प्रभु की पूजा अर्चना सुबह-शाम नित्य करते हुए सत्संग करना चाहिए। इससे मनुष्य के भीतर बुरी वृत्तियों का नाश हो जाता है। यदि हमें अपने परम लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना है, तो आंतरिक ज्ञान को पाना होगा। कलयुग में श्री राम कथा सुनने मात्र से बुरी प्रवृत्तियों का नाश हो जाता है। आचार्य विधाशंकर मिश्र अजय ने संगीतमय भक्ति गीतों से सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया। मुख्य यज्ञमान राकेश केसरवानी सपत्नी राम देवी, रही। इस अवसर पर बैजनाथ केसरवानी, रामबावू,शिवबाबू,व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार केसरवानी पिंटू,समाजसेवी महेन्द्र शुक्ला,पुजारी बबलू शुक्ला,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,राजेश केसरवानी,कपूर चन्द्र चतुर्वेदी,रामकैलास शुक्ला,त्रिभुवन नाथ गौतम,आरबी सिंह,हर्ष केसरवानी आदि भारी संख्या मे भक्तगण नर-नारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment