प्रतापगढ़ । भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने कुंडा डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक पार्टी है मुझे भी पार्टी अगर मौका देती है तो मैं भी कुंडा विधानसभा से चुनाव लडूंगा।
जैसा कि मैं कुंडा में लगातार 3 साल से संगठन के सभी कार्यों को कर रहा हु। मैं भाजपा कुंडा मंडल का प्रभारी भी रहा। लगातार सेक्टर पर बूथों पर काम किया और भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रहा हूं।
भाजपा के कार्यकर्ता लगातार कुंडा विधानसभा में काम कर रहे हैं। मैं
भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और 5 वर्षों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगे कहा कि 2017 के चुनावों से पहले गुंडा माफिया का राज्य था आज भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडे या तो जेल में है या तो भाग गए हैं या तो डर के मारे अपने आप जेल में सरेंडर हो गए हैं।
इसके पहले हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जाएंगे।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल ने कहा कि कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद से चली आ रही भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिये, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए गरीब कल्याण के लिए और एक नये भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है। आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनायी देता है। इस बारे में राजनैतिक दल व उनके लोग भले ही बात न करते हों लेकिन समाज के आम आदमी भी उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हम उनके इसी विजन को लेकर 2017 से जनता के हित के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं।
2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सब लोग जानते हैं। पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाई हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था। 1947 से 2017 तक के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेसवे बने थे। आज उत्तर प्रदेश की गिनती एक्सप्रेवे प्रदेश के रूप में है यहां छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज चार शहरों से मेट्रो चल रही है, दो नए एम्स बने हैं। प्रदेश नई बढ़त के।साथ आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। अब सब लोग अब अयोध्या जाना चाहते हैं, काशी अब विश्व पटल पर नजर आ रही है। यहां सांस्कृतिक विरासत को विकसित किया गया है। इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच भाजपा के केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच हम जायेगे।
भाजपा पार्टी जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति नही करती।
श्री शुक्ल ने कहा हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक हम पहुंचने का काम करेंगे।
और उसी के दम पर 2022 में पुनः सरकार बनाएगे। प्रेस वार्ता के दौरान कुंडा मंडल के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, अनुराग त्रिवेदी, मंडल महामंत्री राजेश शुक्ला ,उपाध्यक्ष लालू यादव, और आए हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।