करना चाहते हैं न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न, तो आज जरूर करें ये उपाय

आज शनि जयंती है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। अतः आज का दिन बेहद शुभ है। इस दिन न्याय के देवता शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में शनि जयंती के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से जीवन में सुख, समृद्धि और धन का आगमन होता है। साथ ही सभी कष्टों से निजात मिलता है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि जयंती के दिन विशेष उपाय करने से साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव भी कम होता है। अगर आप भी न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

अगर आप शनि की बाधा से परेशान हैं, तो आज शनि मंदिर जाकर न्याय के देवता को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें।

– शनिदेव की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की जड़ में जल और दूध का अर्घ्य दें। संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

– अगर आप साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज पीपल के पेड़ पर दूध में काले तिल, गंगाजल, फूल आदि मिलाकर अर्पित करें। इस समय “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें।

– ज्योतिषियों की मानें तो शनि जयंती पर घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाना शुभ होता है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। कार्यालय में लगाने से कारोबार में तरक्की और उन्नति मिलती है। अतः आज घर के मुख्य द्वार घोड़े की नाल लगा सकते हैं।

– अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज के दिन उड़द दाल, खिचड़ी, सरसों का तेल, काली छतरी, काले तिल, काले जूते और कंबल आदि चीजों का दान करें।

Related posts

Leave a Comment