यूपी विधानसभा चुनाव में अबकी करछना विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कमल खिला है। यहां भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद ने सपा उम्मीदवार उज्ज्वल रमण सिंह को 7478 मतों से हरा दिया। करछना विधानसभा सीट पर एक बार भी भाजपा को जीत नहीं मिल सकी थी। यहां कुंवर रेवती रमण सिंह का एकछत्र राज रहा। वह यहां से आठ बार विधायक और पांच बार मंत्री रहे हैं। उनके बाद बेटे कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह ने इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए रखा।खास बात यह है कि 2017 में मोदी लहर में भी जिले की हाट सीटों में शुमार करछना में कमल नहीं खिला था। यहां से उज्ज्वल रमण ने जीत हासिल की थी। इस बार भी सीधी टक्कर भाजपा और सपा के बीच रही। भाजपा ने पीयूष रंजन निषाद को मैदान में उतारा। जबकि सपा की तरफ से निवर्तमान विधायक उज्ज्वल रमण सिंह चुनावी दंगल में उतरे। बसपा ने अरविंद शुक्ला, कांग्रेस ने रिंकी पटेल को उतारा था। इस सीट पर लगभग 52 फीसद मतदान हुआ था।गुरुवार सुबह मतगणना शुरू हुई। पहले ही राउंड में भाजपा के पीयूष ने बढ़त बना लिया। प्रथम चरण में पीयूष को 2885, उज्ज्वल को 2414, अरविंद को 476 तथा रिंकी को 66 मत मिले थे। इसके बाद पीयूष बढ़ते हुए सातवें राउंड में काफी हो गए। इस चरण में पीयूष को 25624, उज्ज्वल को 18434, अरविंद को 4937 व रिंकी को 762 वोट मिले थे। दसवें राउंड में भाजपा को 35205, सपा को 28183, बसपा को 7598 व कांग्रेस को 1801 मत मिले थे। 24वें राउंड में पीयूष को 78666, उज्ज्वल को 71991, अरविंद को 19390 व रिंकी को 3909 मत प्राप्त हुए। अंतिम राउंड में पीयूष ने उज्ज्वल को 7478 मतों से हरा दिया।
Related posts
-
एक राष्ट्र एक चुनाव पर काशी क्षेत्र सोशल मीडिया मीट का हुआ आयोजन
प्रयागराज।जिला पंचायत सभागार में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर भाजपा काशी क्षेत्र की ओर... -
रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर अनवरगंज ने महिला यात्री का छूटा हुआ पर्स वापस सुपुर्द किया यात्री ने रेलवे हेल्प लाइन की मदद से ट्रेन में छूटे 88923/- रुपये से भरे पर्स को वापस पाया
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों और उनके समान की सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में... -
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठनए प्रयागराज में दिनांक 24ण्04ण्2025 को तिमाही एवं मासिक पीसीडीओ रिपोर्ट की शंकाएं...