महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह अब भी खेलों को लेकर काफी एक्टिव हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को धोनी गुरुग्राम में चल रहे कपिल देव-ग्रांट थ्रॉन्टन इन्वीटेशनल 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में नजर आए। इस दौरान धोनी कपिल देव के साथ गोल्फ का आनंद भी लेते दिखे। धोनी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बॉल को स्ट्राइक करते दिख रहे हैं। वहीं इस दौरान कपिल देव उन्हें निर्देश भी देते दिखते हैं। कपिल देव ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ तस्वीर भी शेयर की है। इस पर बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह ने कमेंट कर ‘वाह’ लिखा।धोनी को पिछली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण के दौरान एक्शन में देखा गया था। उन्होंने 2017 में भारत के सभी प्रारूप के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था, लेकिन एक लीडर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेम-चेंजर बने रहे। आईपीएल 2022 की शुरुआत में धोनी ने सीएसके की कप्तानी भी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बीच टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा को कप्तानी से हटाकर धोनी एकबार फिर कप्तान बने। वहीं, कपिल देव 1983 में लॉर्ड्स में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दो बार के विजेता वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था। उन्होंने 1994 में लगभग 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट और 9000 से अधिक रन के साथ अपने करियर का अंत किया।
Related posts
-
मुंबई ने लगाया जीत का चौका, हैदराबाद को सात विकेट से हराया; बोल्ट के बाद रोहित चमके
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस... -
ईशान किशन ने खुद मारी पैर पर कुल्हाड़ी, अपील से पहले लौटे पवेलियन; अंपायर और पांड्या भी कन्फ्यूज
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर छोटी पारी खेलकर आउट हो गए।... -
ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती मुंबई इंडियंस, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस...