कंगना रनोट ने फैशन इंडस्ट्री पर ‘ब्रेनवाश’ करने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने एयरपोर्ट लुक को अब अलविदा कह दिया है। उन्होंने भारत में एयरपोर्ट लुक शुरू करने का क्रेडिट लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने 2018 के लुक की तस्वीर शेयर की है जो कि मुंबई एयरपोर्ट की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है गौरतलब है कि कंगना रनोट ने एयरपोर्ट पर लैवेंडर ड्रेस पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने प्राडा का ओवर कोट पहन रखा था। उन्होंने ब्लैक हील और सनग्लासेस पहन रखे थे। कई लोगों ने उनके इस फैशन चॉइस की सराहना की थी। कंगना रनोट इस बात की भी जानकारी दी थी उनकी आई कैचिंग एयरपोर्ट लुक के कारण वह कैपिटलिज्म की विक्टिम रही है। वह कहती हैं,कंगना रनोट ने एयरपोर्ट लुक को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कई फोटो की एक कोलाज शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक प्रश्न पूछा है, “अगर एक भारतीय महिला ऐसी नजर आती है तो फिर एक अमेरिकी महिला कैसी नजर आती होगी। मैं इस ट्रेंड को गुडबाय कहती हूं।” इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा है,कंगना रनोट को अक्सर कॉटन के सलवार-कुर्ता या साड़ी में देखा जाता है। वह कई बार वेस्टर्न वियर पहने भी नजर आती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।,

Related posts

Leave a Comment