ओलंपिक में नीरज चोपड़ा कब और किस दिन होंगे एक्शन में, जानें पूरी जानकारी

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा से पूरे देश को मेडल की उम्मीद है। अभी तक भारत ने ओलंपिक्स 2024 में महज 3 ही मेडल जीते हैं और मेडल टेली में उसका स्थान 54वें स्थान पर है। भारत के 140 करोड़ देशवासियों की निगाहें नीरज पर हैं। टोक्यो की तर्ज पर नीरज एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेंगे इसकी कामना हर कोई कर रहा है।

स्टार जैवलिन थ्रो नीरज चोपड़ा 6 अगस्त को भाला फेंक स्पर्धा में भाग लेंगे। ग्रुप ए का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 1.50 बजे शुरू होगा। और ग्रुप बी उसी दिन दोपहर 3.20 बजे शुरू होगा। अगर नीरज क्वालिफिकेशन राउंड से आगे बढ़ते हैं तो वे 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होने वाले फाइनल में भाग लेंगे।

नीरज चोपड़ा का मैच कहां देखें?

पेरिस ओलंपिक्स में भारत में स्पोर्ट्स 18 के कई नेटवर्क टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। स्पोर्ट्स 18 1 और स्पोर्ट्स 18 1 एचडी पर अंग्रेजी में पेरिस ओलंपिक का प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें तमिल और तेलुगु ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। स्पोर्ट्स 18 खेल और स्पोर्ट्स 18 2 खेलों को हिन्दी में भी प्रस्तुत करेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंक की जानकारी?

आप पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर की जा रही है, जो एकदम फ्री है।

बता दें कि, नीरज के साथ ही भारत के किशोर जेना भी पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। जेना ने हांग्जो एशियाई खेलों 2023 में नीरज से पीछे रहकर सिल्वर मेडल जीता था।

Related posts

Leave a Comment