एमएनआईटी में पर्यावरण दिवस पर अतिथि थे इफको फूलपुर इकाई के अध्यक्ष संजय कुदेशिया

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में 50 वां पर्यावरण दिवस मनाया  गया। जिसकी अध्यक्षता संजय कुदेशिया (कार्यकारी निदेशक) इफको फूलपुर इकाई द्वारा की गयी।  इस कार्यक्रम का शुभांरभ संस्था के सभागार में द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा एम.एन.आई.टी. प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। प्रो.आई.सी. अग्रवाल व प्रो. जी.सी.दूबे को उनकी पर्यावरण क्षेत्र में सेवाओं के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कुदेशिया ने कहा कि हमारी संस्था इफको पर्यावरण के प्रति सदैव सचेत रहने वाली संस्था है। उन्होंने कहा  कि यद्यपि इफको एक रसायसनिक खाद कारखाना है परंतु हम हमेशा इस बात को सुनिश्चित करते है कि पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो। इसके लिए हम समय-समय पर अपने मानको को नई तकनीकी के साथ सरकारी मानकों के अनुरुप परिवर्तित करते रहते है। उन्होने कहा कि नई नैनो तरल यूरिया का अविष्कार पर्यावरण के हित में एक सार्थक कदम है। जिसका कलोल गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया। इफको फूलपुर इकाई भी इसका प्लांट स्थापित करने जा रही है।इसकी विशेषता यह है कि  45 किलो की एक बोरी अब 250 मिली बोतल के रूप में उपलब्ध होगा। रसायनिक खाद फसल के अलावा मिट्टी को भी नुकसान पहुँचाती है लेकिन नैनो यूरिया पर्यावरण हितैषी है। जिसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इफको द्वारा बहुत महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर इफको कोरडेट के प्रधानाचार्य राजेन्द्र यादव ने सभी अतिथियों को एक स्टाल पर सभी उत्पादों का संक्षिप्त परिचय करवाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आर.सी.वैश्य  ने किया। कार्यक्रम का संचालन एम.एन.आई.टी. के छात्रों द्वारा किया गया। इस दौरान प्रो. एम.एम. गौर निदेशक  एम.एन.आई.टी., प्रो. वाई.पी.गुप्ता पूर्व प्रोफेसर,इफको से परमात्मा कुमार, उमेश कुमार शुक्ला,मनोज तिवारी ,जनसम्पर्क अधिकारी संजय कुमार मिश्र, मुकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment