*प्रयाग विभाग संयोजक के रूप में यशवंत प्रताप सिंह
गंगा पार जिले से जिला संयोजक के रुप में आदित्य सेन
प्रयाग विभाग एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभाग संगठन मंत्री के रूप में पुनः प्रभाकर तिवारी को जिम्मेदारी मिली*
प्रयागराज ।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग जो कि चंदौली स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में 18 जून से प्रारंभ होकर 21 जून को समाप्त हुआ। प्रांत अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों पर चर्चा हुई। जिसमें से सैद्धांतिक भूमिका, कार्य पद्धति, कार्यक्रम संवाद, कार्यकर्ता विकास जैसे महत्वपूर्ण सत्र मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतन सुखाड़िया जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी एवं राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला जी के द्वारा लिए गए।
इस प्रांत अभ्यास वर्ग में 21 जून को इस सत्र के सभी जिला के जिला संयोजक एवं सभी विभाग के विभाग संयोजक की नवीन दायित्व की घोषणाएं हुई। इसी घोषणा के क्रम में प्रयाग विभाग के विभाग संयोजक के नाम पर यशवंत प्रताप सिंह, विधि छात्र, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नवीन घोषणा हुई एवं विभाग संगठन मंत्री के दायित्व पर पुनः प्रभाकर तिवारी जी ही जिम्मेदारी निभाएंगे। इस प्रांत अभ्यास वर्ग में प्रयाग जिले को विद्यार्थी परिषद ने दो जिलों के रूप में बांटकर कार्य करने का निर्णय लिया। जिसके क्रम में गंगा पार जिले से जिला संयोजक के दायित्व पर आदित्य सेन एवं यमुना पार जिले से जिला संयोजक के दायित्व पर सौरभ त्रिपाठी की घोषणा हुई। इन दोनों जिलों के जिला संगठन मंत्री के रूप में सौरभ त्रिपाठी की घोषणा हुई।
दायित्व प्राप्त कर्ताओं को पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी, राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल जी, काशी प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी, प्रांत मंत्री अभय सिंह जी एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ विकास सर ने बधाई देकर ध्येय यात्रा की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।