इस्कान और रोटरी इलाहाबाद ने साथ में आकर पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण, उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित
प्रयागराज। इस्कान और रोटरी प्रयागराज ने विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया। इस्कान और रोटरी इलाहाबाद ने साथ में आकर पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण, उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया।
इस उपलक्ष्य पर यमुना घाट स्थित इस्कॉन मंदिर में यमुना घाट की सफाई 600लोगों ने किया। इस दौरान व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया और यमुना मैया की भव्य आरती हुई। कार्यक्रम में इस्कॉन के सुविग्रह दास, सौम्य दास, दीनदयाल कृष्ण दास, अजय राम दास, श्याम चंद दास, रामलला दास, श्यामल कृष्ण दास, भक्त प्रभात, रोटरी क्लब इलाहाबाद की ओर से अध्यक्ष गौरेश आहूजा, संजय शर्मा, देशदीपक आर्य, रोहित मेहरोत्रा, अनुज अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल इत्यादि एवं इलाहाबाद पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अमिता मिश्र एवं महर्षि विद्या मंदिर की प्राचार्य डॉ वंदना सक्सेना शामिल हुई। इस्कॉन के सचिव दीनदयाल कृष्ण दास ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एपीएस की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस्कॉन के सचिव ने कहा, कि “भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है की यह प्रकृति भी उन्ही की शक्ति है और इसीलिए जब हम कृष्ण की भक्ति करते हैं तो स्वाभाविक रूप से उनकी शक्ति की रक्षा और उनकी शक्ति के प्रति संरक्षण का भाव रखना हमारे लिए स्वाभाविक हो जाता। तो इसी लिए प्रकृति की रक्षा, प्रकृति का संरक्षण सभी भक्तों का एवं समस्त मानवता का परम कर्तव्य है। इसी दिशा में कदम बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, विशेष कर यमुना मां तो कृष्ण को अत्यंत प्रिय हैं, तो यमुना मां की सफाई और निर्मलता का दायित्व हम सभी के उपर है और क्योंकि इस्कॉन मंदिर यमुना मां के घाट पर स्थित है, तो इसीलिए विशेषकर हम इस्कॉन के भक्तो का यमुना मां की सेवा, घाट की सफाई एवं संरक्षण का विशेष दायित्व बनता है और अपने इस दायित्व का निर्वहन करने के लिए हमने इस कार्यक्रम को चलाया है। हम समस्त समाज को, समस्त प्रयागराज वासियों को आमंत्रित करते हैं की आप आएं और इस्कॉन प्रयागराज के साथ मिल कर यमुना घाट पर यमुना मां की सेवा एवं संरक्षण में सहभागी बनें।” साथ ही उन्होंने “नमामि गंगे” उपक्रम के सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया। रोटरी प्रयागराज के संजय शर्मा ने कहा कि, ” पर्यावरण के साथ हम सभी का संबंध है, आवश्यकता है इसे पहचानने की और अपने आप को पर्यावरण से जोड़ने की । इस उपलक्ष्य पर बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें तकरीबन 200 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने बैग, डेकोरेशन, कोलाज मेकिंग, चार्ट मेकिंग, रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। बहुत ही सुंदर तरीके से बच्चों ने इन्हें सजाया था और उन्हें पुरुस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया और बच्चों को प्लास्टिक फ्री जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया गया । सफाई कर्मचारी भी सम्मानित किये गये।