एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य को स्वयं प्रदर्शित कर अभियान में जुटे-भूपेन्द्र सिंह चौधरी

दीवार लेखन प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम है-प्रदेश अध्यक्ष
“एक बार फिर से मोदी सरकार” भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधी केसरिया रंग से दीवारों पर लिखेंगे
 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा 2024 चुनाव के पूर्व डिजिटल वाँल पेंटिंग के साथ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधी अपने हाथों केसरिया रंग से “एक बार फिर से मोदी सरकार” व कमल का फूल काले व सफेद रंग सें दीवार पर लेखन का कार्य अपने हाथों से प्रत्येक बूथों पर करेंगे। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अपने हाथों लेखन कर शुभारंभ कर चुके है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश अभियान प्रमुख गोविंद नारायण शुक्ला ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय प्रभारी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं ज़िलाध्यक्ष व सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं दीवार लेखन अभियान के जिला एवं विधानसभा संयोजकों से दीवार लेखन पर बिन्दूवार चर्चा कर दिशानिर्देश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दीवार लेखन प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम है। एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य को स्वयं प्रदर्शित कर अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा। जिला अभियान संयोजक व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने वर्चुअल बैठक में सम्मिलित होने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि वर्चुअल बैठक में भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री शुशील त्रिपाठी, यमुनापार ज़िलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, मेजा विधानसभा संयोजक अमरेश तिवारी, करछना विधानसभा संयोजक मिथिलेश पांडेय, बारा विधानसभा संयोजक राकेश विश्वकर्मा व कोरांव विधानसभा संयोजक शशि द्धिवेदी बैठक में सम्मिलित रहे। जिसमें 16 जनवरी, 2024 को समस्त प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा / राज्यसभा सांसद और केन्द्र सरकार के मंत्री अपने लोकसभा के बूथ पर दीवार लेखन प्रारंभ करेंगे।
17 जनवरी, 2024 को सभी मंत्रीगण / विधायक / सदस्य विधान परिषद अपनी विधानसभा के बूथ पर दीवार लेखन प्रारंभ करेंगे।
18 जनवरी, 2024 समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका / नगर पंचायत के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा दीवार लेखन प्रारंभ होंगे। प्रत्येक बूथों पर दीवार लेखन कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 30 जनवरी तक अभियान चलाकर पूरे किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment