रवीन्द्र रैना को भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई का बुधवार को फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया। रैना को यहां पार्टी मुख्यालय में चुनाव पर्यवेक्षकों केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग की मौजूदगी में फिर से अध्यक्ष चुना गया।
हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ रैना के गतिशील नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना हुआ है।’’ उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें बधाई दी। चुग ने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।