उमरे के जिमनास्ट आशीष कुमार ने मिस्र के काहिरा में आयोजित फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में कांस्य पदक जीता

प्रयागराज ।   उत्तर मध्य रेलवे के जिमनास्ट आशीष कुमार ने मिस्र के काहिरा में दिनांक 18/08/2023 से 20/08/2023 तक आयोजित एफआईजी इंटरनेशनल फिरौन कप-2023 में फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में कांस्य पदक जीता था।  आशीष कुमार ने आज प्रयागराज आगमन पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक  सतीश कुमार से मुलाकात कर उनको इस सफलता और अपने प्रदर्शन के विषय में अवगत कराया। आशीष की इस सफलता पर  सतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में इस प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर अध्यक्ष उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर  अनूप कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/योजना   अभिजीत सिंह, कोषाध्यक्ष  विष्णु बजाज  सहित खेल संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि इस आयोजन में 12 देशों के जिमनास्टों ने भाग लिया। अर्जुन अवार्डी  आशीष कुमार राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में जिम्नास्टिक के देश के पहले पदक विजेता हैं। उन्हें लक्ष्मण पुरस्कार और कांशीराम अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

Related posts

Leave a Comment