उप्र खो-खो संघ चुनाव में डाॅ सुधा बनी अध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह चेयरमैन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के कार्यकारिणी का चुनाव लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस डीपी सिंह की मौजूदगी में हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश खो खो संघ के अध्यक्ष पद हेतु डॉ सुधा रानी तिवारी, वाराणसी चुनी गई।
यह जानकारी उपाध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित प्रयागराज के डाॅ जयप्रकाश शर्मा ने सोमवार को देते हुए बताया कि चेयरमैन के पद पर धर्मेंद्र सिंह तथा उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ जयप्रकाश शर्मा, कुशीनगर के बैजनाथ मिश्र एवं बुलंदशहर की अल्पना त्यागी निर्वाचित हुई है। महासचिव पद हेतु बहराइच के चंद्रभानु सिंह को चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलिया के कनक चक्रधर को मिला। संयुक्त सचिव पद के लिए लखनऊ के धर्मेंद्र पांडेय, बिजनौर के मुकुल कुमार एवं बरेली के संदीप सिंह पद पर आसीन हुए। इनके अतिरिक्त कार्यकारी पद के लिए गोरखपुर के अमर सिंह, मुरादाबाद के रोहित कुमार, बस्ती के राम सिंह, लखनऊ के राजेश कुमार, गोंडा के बृजेंद्र सिंह, मुरादाबाद के पंकज द्विवेदी, एटा के सत्येंद्र सिंह तथा बलिया के विनोद सिंह चुने गए हैं।
उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश शर्मा को प्रयागराज आने पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। बधाई देने वालों में बीडी त्रिपाठी, विनोद कुमार कुशवाहा, महेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ आनंद कुमार गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, आरपी सिंह, डॉ अनंत कुमार गुप्ता, अनिरुद्ध कुमार सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, आभा द्विवेदी, डॉ मार्तंड चतुर्वेदी, अजय बहादुर सिंह, अली अहमद खान, विनोद कुमार पटेल, अमर बहादुर पटेल, अरुण प्रताप सिंह, मिथुन कुमार कनौजिया, रंजीत चैरसिया, कामिनी यादव आदि रहे।

Related posts

Leave a Comment