उत्तर मध्य रेलवे में पेंशन अदालत का आयोजन

प्रयागराज। रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देर्शों  के क्रम में रेल सेवा से सेवानिवृत अधिकारियों/कर्मचारियों की पेंशन एवं पेंशन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु उत्तर मध्य रेलवे में दिनांक 17.05.2023 को वर्चुअल ऑल इण्डिया पेंशन अदालत का आयोजन मुख्यालय के साथ तीनों मंडलों (प्रयागराज, आगरा एवं झांसी) एवं वर्कशॉप झांसी, सिथौली में  किया गया।

मुख्यालय/ उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में पेंशन अदालत का आयोजन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/सामान्य एवं सहायक कार्मिक अधिकारी/ मुख्यालय/ उमरे/ प्रयागराज के उपस्थिति में किया गया। इस दौरान प्राप्त परिवादों के निपटान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

Related posts

Leave a Comment