उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया

प्रयागराज।
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय,  मंडलों एवं अन्य इकाईयों मे विभिन्न कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले एक वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर मध्य रेलवे के  खिलाड़ियों और कोचों को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार के हांथो से सम्मानित होने वालों में उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्ट  आशीष कुमार एवं सिद्धार्थ वर्मा , बॉक्सर  कुलदीप, बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री सौम्या सिंह, कुश्ती कोच  संदीप शामिल रहे।
ज्ञात हो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे इस समारोह में कार्यक्रम का प्रारंभ में उनकी फोटो पर महाप्रबंधक  एवं अन्य अधिकारियों तथा खिलाड़ियों द्वारा  माल्यार्पण किया गया।  कार्यक्रम में आगमन पर महाप्रबंधक  का स्वागत पौधा भेंट कर अध्यक्ष उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण  शरद मेहता ने किया।
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलो द्वारा अपने वार्षिक क्रिया कलापों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपलब्धियों के बारे में सभा को अवगत कराया।  इसी क्रम में  इस अवसर पर अपने संबोधन में महाप्रबंधक  ने कहा कि हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का जीवन से जुड़े अनुभव स्वाभाविक रूप से हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी उपस्थित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, हमारे खिलाड़ी भी हम सबके लिए उत्साह और प्रेरणा का सबब बनते रहते हैं।
आज हमारे खिलाड़ियों जिनके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन ने हमें गौरवान्वित किया है हम उनको सम्मानित कर रहे हैं हम आशा करते हैं ना सिर्फ ये बल्कि अन्य जो खिलाड़ी भी इस समारोह में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हैं वो भी इससे प्रेरित होंगे और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
अध्यक्ष, उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ  ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया और उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने  महाप्रबंधक  ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मनित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने महाप्रबंधक से अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने किया।
इसी क्रम में  उत्तर मध्य रेलवे के रेलगांव स्टेडियम में भी विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें साइकिल रेस, तीम किमी दौड़ एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं को टीम आधार पर आयोजित किया गया। साइकिल रेस में परिचालन विभाग, दौड़ में मेकैनिकल और रस्साकशी में वाणिज्य विभाग विजेता घोषित हुए। इस अवसर पर महाप्रबंधक  ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और अपने संबोधन  में इस प्रकार के आयोजन से टीम भावना के विकास की बात कही।
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंध/सामान्य  अंकुर चंद्रा ने किया। इसी तरह की प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोहों का आयोजन तीनों मंडलों द्वारा किया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment