उत्तर मध्य रेलवे, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समागम-2023 का आयोजन

त्तर मध्य रेलवे, कार्मिक विभाग, मुख्यालय प्रयागराज में दिनाँक 21-11-2023 से दिनाँक 23-11-2023 तक खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समागम-2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आज दिनाँक 22-11-2023 स्पंदन क्लब में साहित्यिक कार्यक्रमों की 5 विधाओं यथा निबंध लेखन (हिन्दी/अँग्रेजी), लघु-कहानी लेखन(हिन्दी/अँग्रेजी), प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता(हिन्दी/अँग्रेजी) एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं खेल-कूद की 2 विधा बैडमिंटन(डबल) एवं शंतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिताओं में कार्मिक विभाग मुख्यालय के लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस आयोजन के माध्यम से मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों की कार्यक्षमता के साथ रेलवे के प्रक्रियाधीन कार्यों में भी गति बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इन प्रतियोगिताओं में मुख्यालय के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के दौरान मुख्यालय के समस्त अधिकारीगण ने प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

Leave a Comment