उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ प्रयागराज का युवा सम्मेलन संपन्न

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की प्रयागराज जंक्शन के सामने सयुंक्त महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। सम्मेलन के अध्यक्ष अभिजीत राय, मुख्य आतिथि राधेश्याम पाण्डेय विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ, विशिष्ट अतिथि रविकांत जिला महामंत्री, रघुनंदन सिंह जिला संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ,  स्वराज सिंह प्रांतीय मंत्री, बीआर 3 लखनऊ, जगदम्बा प्रसाद विश्वकर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री बीआर 3 आर एम एस  उपस्थित रहे।  प्रमुख वक्ता रूपम पाण्डेय रहे, मण्डल मंत्री आशीष  मंच पर मंचासीन रहे तथा  सत्यम गुप्ता सयुंक्त मण्डल मंत्री ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया। रूपम पाण्डेय ने बताया कि दोनो मान्यता प्राप्त संगठनों ने सरकार के साथ-गाठ करके 2004 मे न्यू पेंशन स्कीम ( NPS ) लाकर विश्वास घात किया और फिर 2024 मे यू पी एस (UPS ) लाकर कर्मचारियो के साथ छुरा भोकने का काम किया।
यू.पी.एस. मे कर्मचारी का सारा फंड जब्त कर लिया गया है।
आज हमारे ट्रैक मैन साथियो का शोषण हो रहा साथ ही साथ इन दोनो मान्यताप्राप्त यूनियन के राज मे रेल का हर कर्मचारी के मौलिक अधिकार से वंचित है तथा उनका शोषण हो रहा ये दोनो मान्यताप्राप्त यूनियन सिर्फ अपना और अपने चट्टे-बट्टो को फायदा दिलाती है।
हमे सिर्फ  ओल्ड पेंशन स्कीम चाहिए बाकि सब वापस करो।
कार्यक्रम में NCRES मुख्यालय शाखा के बीरबल ठाकुर, NCRMU से योगेन्द्र बहादुर सिंह अपने साथ कर्मचारियो के लेकर शामिल हुये।
अन्य अतिथियो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। आशीष मिश्र ने कहा दोनो मान्यता प्राप्त यूनियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जैसा संगठन चला रहे और अपने परिवार को रेल मे नौकरी लगा रहे।  सत्यम गुप्ता ने कहा कि बोनस की सीलिंग लिमिट बङाई जाये और 7वे कमीशन के अनुसार मिले।
सभी विभाग कैरेज, टेल लाइटिंग, पावर, ऐसी, लेखा, चेकिंग, गा

Related posts

Leave a Comment