उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की जीवनी का हुआ विमोचन

प्रयागराज।गुरुवार को दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवनी (हिंदी और अंग्रेजी में ) का विमोचन किया जिसका प्रकाशन वाणी प्रकाशन दिल्ली ने किया।उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री हेमवतीनंदन बहुगुणा की जीवनी से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा इनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है छात्र जीवन से ही इनमें एक महान नेता की छवि दिखने लगी थी कभी इनके राजनीतिक जीवन में कोई दाग नहीं लगा।इस अवसर पर राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार ,पुष्कर धामी मुख्य मंत्री उत्तराखंड, विजय बहुगुणा पूर्व मुख्य मंत्री उत्तराखंड और प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी मौजूद रहीं।

Related posts

Leave a Comment