शिवभक्तों को महाशिवरात्रि पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि त्योहार का विशेष महत्व रहता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में कई राशि के जातक के लिए अच्छे दिन आएंगे। वहीं, कई राशि के जातकों को पद-प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अलग रहने वाली है। प्रेम और धन के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग निर्माण रहेगा।
इसके अलावा मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति हो रही है। इतना ही नहीं, कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति हो रही है। पिता और पुत्र की युति से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही कुंभ राशि में बुध भी विराजमान हैं, जिससे तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह संयोग 1873 में बना था और करीब 149 साल बाद 2025 में बनने वाला है। महाशिवरात्रि के दिन शिव के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। आइए बताते हैं, कौन हैं ये लकी राशियां।
मेष राशि
इस दौरान मेष राशि को काफी लाभ प्राप्त होने वाला है। यह अवधि किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में आपकी भूमि या वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी में वेतन वृद्धि होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का धन लाभ होगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। कारोबार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक उन्नति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दुर्लभ संयोग से फायदा मिलेगा। इस दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों की अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को इस अवधि में अधिक फायदा होगा।