इविवि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अंतर्गत राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ बुधवार को काव्य पाठ से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. चंदा देवी ने अपने वक्तव्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए गठित सीसीएएसएच समिति की जानकारी देते हुए सुधारों के बारे में बताया। कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देशों के तहत इविवि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों की श्रंृखला के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज इसका शुभारंभ महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ के साथ हुआ। इस काव्य पाठ में विश्वविद्यालय और संघटक कालेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी कविता के माध्यम से अपनी-अपनी बात रखी। कविता पाठ क्रमशः कविता पाल, आशा मिश्रा, अनीता वर्मा, सृष्टि सिंह, राशि पांडेय, शिवानी शुक्ला, साक्षी पाण्डेय, सरिता, विकास गिरि, अखिलेश पांडेय ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम के आरंभ में हिंदी अनुवाद अधिकारी ने स्वागत वक्तव्य दिया एवं तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा से सबको परिचित कराया। डाॅ. अमृता ने महिलाओं की प्राचीन स्थिति से वर्तमान स्थिति पर अपनी बात रखी। डाॅ. सुरभि त्रिपाठी ने वर्तमान में महिलाओं की परेशानियां और समाधान पर चर्चा की। डाॅ. लक्ष्मण, डाॅ. बसंत त्रिपाठी, डाॅ. जर्नादन ने अपनी कविता के माध्यम महिलाओं पर अपने विचार रखे। कविता के पश्चात डाॅ. सुनील कुमार सुधांशु ने आलोचनात्मक ढंग से कार्यक्रम की समीक्षा की। कार्यक्रम में डाॅ. वीरेन्द्र मीणा, डाॅ. अमितेश, डाॅ. वंदना त्रिपाठी, पूनम पांडेय, कामिनी, कुंज बिहारी, जुगेश कुमार गुप्ता, चन्द्र शेखर कुशवाह, निधि पांडेय एवं भारी संख्या में विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अनुभाग के हिंदी अनुवाद हरिओम कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. सुरभि त्रिपाठी ने किया।

Related posts

Leave a Comment