प्रयागराज। फूलपुर इफ्को में मंगलवार देर रात अमोनिया गैस रिसाव से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पन्द्रह लोगों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में लग गए। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है और निर्देश दिया है कि उपचार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि फूलपुर इफ्को में मंगलवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस रिसाव तकनीकी खराबी की वजह से होने लगी। वहां मौजूद सहायक प्रबन्धक यूरिया बी.पी सिंह(बिजय प्रताप सिंह 47 वर्ष और उप प्रबन्धक आफ साइट अभयनंदन 58वर्ष उसे ठीक करने लगे। इस दौरान दोनों अधिकारियों के चपेट में आने से वहां अफरातफरी मच गई। पन्द्रह लोग से अधिक गैस रिसाव की चपेट में आने से अचेत हो गए। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही यूनिट हेड मोहम्मद मसूद पहुंचे और अचेत कर्मचारीयों को उपचार के लिए पहले परिसर में स्थित अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया और जहां चिकित्सकों ने बी.पी सिंह और अभयनन्दन को मृत घोषित कर दिया।
गैस की चपेट में आने से उप प्रबंधक अमोनिया एस.पी.राम को शहर के सिविल लाइंस में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसी क्रम में उप प्रबंधक अमोनिया राकेश कुमार, उप प्रबन्धक अमोनिया नरेन्द्र यादव, वरिष्ठ प्रबन्धक यूरिया आर.आर. विश्वकर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक अमोनिया नारायण दास, उप प्रबंधक उपकरण ए.के. कैथवास, उप प्रबन्धक यूरिया काशी सिंह यादव, मुख्य प्रचालक आफसाइट्स बलवान सिंह यादव, सहायक प्रबंधक अमोनिया चन्द्रशेखर यादव, उप प्रबन्धक यूरिया पी.सी. दिवाकर, उप प्रबन्धक यूरिया गौराॅंग सिन्हा, वरिष्ठ प्रचालयक अमोनिया धर्मवीर सिंह, उप प्रबन्धक अजीत कुशवाहा, एल.के.एल.कान्स्ट्रक्शन फूलपुर प्रयागराज अजय कुमार यादव, श्रमिक मेसर्स मजदूर लाल जी यादव, हरिश्चन्द्र यादव को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गैस रिसाव में जान गवाने वाले उप प्रबन्धक आफसाइट्स अभय नन्दन 58वर्ष पुत्र स्वर्गीय सूर्य नारायण मूलता बिहार के भागलपुर जनपद में वीहपुर गांव के निवासी थे। उनके एक पुत्र सुधांशु और एक पुत्री अनुपमा है। उनकी पत्नी मीरा और बेटा सुधांशु विहार में रहते है। हालांकि उनका बेटा बिहार से एक दिन पहले आया हुआ है। दूसरे अधिकारी बिजय प्रताप सिंह 47वर्ष पुत्र पिरथी सिंह मूलता मेरठ के निवासी थे। उनके दो बेटिया पत्नी विमलेश मेरठ में रहते है। देर शाम दोनों अधिकारियों के परिवार के लोग यहां पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद अन्तिम संस्कार के लिए ले गए।
इफ्को पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी गैस रिसाव की पुष्टि की है। इस घटना की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुरूख जताते हुए कहा कि सभी पीड़ित कर्मचारियों के उपचार में कोई लापरवाही न की जाए। सूत्रों की माने तो उक्त घटना जेजीएम प्रोडक्शन आर.बी.मेती की लापरवारही के चलते यह हादसा हुआ है। हालांकि इफको के जन सम्पर्क अधिकारी विश्वजीत इस घटना के समय कुछ भी बताने से बचते रहे।